राजस्थान राज्य सरकार ने अपने राज्य की भूमि के संपूर्ण नक्शा देखने के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल पर जाकर कोई भी व्यक्ति अपनी संपत्ति की जानकारी ऑनलाइन देख सकता है। एवं लैंड संबंधित सारे रिकॉर्ड डाउनलोड भी किए जा सकते हैं।
भू नक्शा राजस्थान क्या है?
भू नक्शा राजस्थान एक ऑनलाइन पोर्टल पर राजस्थान भूमि के रिकॉर्ड और मैप प्रधान किया गया है। इस ऑनलाइन पोर्टल पर सभी रिकॉर्ड डिजिटल उपलब्ध हैं। राज्य का कोई भी व्यक्ति अपनी जमीन से संबंधित नक्शा या कोई दस्तावेज़ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर विजिट कर सकता है। और अपनी भूमि की सीमाएं और नाप भूमि का स्वामित्व आदि की जानकारी ले सकते हैं। जिससे राज्य में प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त में पारदर्शिता आएगी। और प्रॉपर्टी की खरीद में धोखाधड़ी से बचा जा सकता है।
भू नक्शा राजस्थान जमीन का नक्शा कैसे देखे?
राजस्थान भू नक्शा को ऑनलाइन एक्सेस करने के लिए आपको निम्न स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
- भू नक्शा राजस्थान की ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें- https://bhunaksha.rajasthan.gov.in/Viewmap/
- अपना जिला, तहसील और गांव का नाम आदि दर्ज करें।
- अब आपके सामने जो जानकारी दिखाई जारी की गई है, उसमें अपना खसरा नंबर या प्लॉट का चुनाव करें।

- दस्तावेजों की नकल प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए नकल के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- नकल को डाउनलोड करने के लिए दिखाए गए “Pdf” ऑप्शन पर क्लिक करें।
राजस्थान भू नक्शा के लाभ
राजस्थान भू नक्शा राजस्थान की भूमि स्वामी लोगों को कई लाभ प्रदान करता है।
- जानकारी का आसान एक्सेस: राजस्थान राज्य में मूवी मालिको को अपने संपत्ति की जानकारी के लिए बार बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। इस पोर्टल के माध्यम से लोगों को अपनी संपत्ति अक्सेस लेना आसान हो गई है। जिससे समय और धन की बचत होती है।
- पारदर्शिता: इस पोर्टल के माध्यम से जमीनों से जुड़े सारे दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध हैं। जिससे कोई भी सामान्य व्यक्ति दस्तावेज़ों से जुड़ी सटीक जानकारी प्राप्त कर सकता है। जिससे जमीन की खरीद फरोख्त में धोखाधड़ी से बचाया जा सकता है। भूमि का सही नाप और सही दिशा की जानकारी मिलने से विवादों में कमी आएगी।
- बेहतरीन प्लानिंग: भूमिका सही नक्शा और विवरण उपलब्ध होने की वजह से बिजनेसमैन लोगों को सही प्लानिंग करने में मदद मिले गी। और प्रॉपर्टी का विवाद कम होंगे।
राजस्थान भू नक्शा की विशेषताएँ
राजस्थान भू नक्शा पोर्टल की विशेषताएं निम्नलिखित है।
- यूज़र फ्रेंडली : राजस्थान भू नक्शा पोर्टल को इस तरह डिजाइन किया गया है कि राजस्थान राज्य का कोई भी व्यक्ति अपनी भूमिका विवरण, नक्शा इत्यादि आसानी से प्राप्त कर सकते है।
- उच्च गुणवत्ता वाली नक्शे: राजस्थान भू नक्शा पोर्टल पर जो नक्शे उपलब्ध हैं वो पूरी तरह डिजिटल है और सटीक जानकारी के साथ दिए गए दिए गए हैं। जिससे प्रॉपर्टी की सीमाओं की विस्तृत जानकारी मिलती है।
- रियल टाइम अपडेट: राजस्थान भू -नक्शा पोर्टल पर समय समय पर नियमित रूप से अपडेट उपलब्ध कराए जाते हैं। जिससे यूजर्स को ताजा जानकारी मिल सके।
- ऑन मोबाइल अवेलेबिलिटी: राजस्थान भू नक्शा पोर्टल को कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल पर आसानी से लॉग इन कर सकता है।
Read Also:
Krishak Bandhu Scheme | Sewayojan Portal | Ayushman Card List Status Check
FAQs
Q1. भू नक्शा राजस्थान ऑनलाइन कैसे देखें?
भू नक्शा राजस्थान देखने के लिए आपको पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा https://bhunaksha.raj.nic.in और फिर अपने जिला, तहसील और गाँव का चयन करना होगा। आप खसरा नंबर या नाम से भी सर्च कर सकते हैं। अब आपको भू नक्शा स्क्रीन पर दिखाई देगा।
Q2. भू नक्शा राजस्थान डाउनलोड कैसे करें?
भू नक्शा ओपन होने के बाद आपको “मैप व्यू” का बटन दबाना है और फिर “डाउनलोड” या “PDF सेव करें” के ऑप्शन को दबाएं। इस तरह नक्शा आपके कंप्यूटर या मोबाइल में सेव हो जाएगा।
Q3. भू नक्शा राजस्थान मोबाइल में भी देखा जा सकता है या नहीं?
हाँ, आप भू नक्शा राजस्थान अपने मोबाइल में भी देख सकते हैं।
Q4. बिना लॉगिन किए भू नक्शा देख सकते हैं?
हाँ, आप बिना लॉगिन किए भू नक्शा देख सकते हैं। इसकी वेबसाइट पर किसी प्रकार की लॉगिन या रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती है।
Q5. भू नक्शा से क्या जानकारी प्राप्त होती है?
भू नक्शा से आप खसरा नंबर से आसानी से ज़मीन की स्थिति पता कर सकते हैं, अपने खेत या प्लॉट का आकार या सीमा जान सकते हैं और ज़मीन की पहचान कर सकते हैं।