राशन कार्ड, भारत के नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है, जो सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) द्वारा, कार्ड धारकों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने में सहायता प्रदान करता है। सरकार ने Ration Card e-KYC प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। इस प्रक्रिया के माध्यम से लाभार्थियों को सरल और पारदर्शी तरीके से राशन मिलने में मदद मिल सकेगी। यदि आपने राशन कार्ड के लिए ई-केवाईसी करवा लिया है और राशन कार्ड से संबंधित स्थितियों को जानना चाहते हैं, तो आपको इस Ration Card e-KYC Status Check 2025 लेख के माध्यम से सारी जानकारी दी जाएगी।
राशन कार्ड स्टेटस चेक विवरण: Ration Card e-KYC Status Check 2025 Overview
लेख का नाम | Ration Card e-KYC Status check |
लेख का श्रेणी | सरकारी योजना |
लाभार्थी का नाम | राशन कार्ड धारक |
e-KYC प्रक्रिया का माध्यम | ऑनलाइन एंव ऑफलाइन |
राशन कार्ड ई – केवाईसी ( Ration Card e-KYC ) क्या है ?
सबसे पहले आपको यह बताते हैं कि राशन कार्ड e-KYC क्या है? Ration Card e-KYC एक ऑनलाइन प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से राशन कार्ड धारकों को उनके आधार कार्ड से लिंक किया जाता है। यह सरकारी प्रक्रिया राशन कार्ड से जुड़े सारे रिकॉर्ड्स में सटीकता लाती है और अनियमितताओं को रोकती है। इस योजना की शुरुआत वर्ष 2023 में की गई थी, और इसे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पोर्टल (NFSP) द्वारा लागू किया गया।
Ration Card e-KYC Status Check 2025 कैसे करें?
अगर आपने राशन कार्ड ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया है, तो Ration card e-KYC Status Check के लिए आपको निम्नलिखित तरीकों का उपयोग करना है। इस प्रक्रिया को चेक करने का तरीका आपको नीचे कुछ बिंदुओं के माध्यम से समझा रहे हैं। इस प्रक्रिया को तीन तरीकों से चेक किया जाता है: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पोर्टल, EPDS बिहार पोर्टल, और मेरा राशन 2.0।
1. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पोर्टल के माध्यम से Ration Card e-KYC Status Check करने की प्रक्रिया
- आप इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट nfsa.gov.in पर जाएं।
- फिर “Ration Card e-KYC Status” क्लिक करें।
- इस विकल्प के ओपन होने के बाद इसमें अपने राशन कार्ड की पूरी जानकारी और आधार नंबर को दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने ई-केवाईसी की स्थिति दिखाई देगी।
2. EPDS बिहार पोर्टल माध्यम से Ration Card e-KYC Status Check करने की प्रक्रिया –
- आपको आधिकारिक epds.bihar.gov.in पर जाना है।

- इस पोर्टल में राशन कार्ड संख्या को दर्ज करें।

- इसमें मांगी गई सभी जानकारी को भरकर अंत में आप स्थिति को चेक कर सकते हैं।
3. मेरा राशन 2.0 ऐप माध्यम से Ration Card e-KYC Status Check करने की प्रक्रिया –
- आपको मेरा राशन 2.0 ऐप को ओपन करना है।
- इस ऐप को ओपन करने के बाद इसमें “Manage Family Details” विकल्प पर क्लिक करना है।
- इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने ई-केवाईसी स्टेटस की स्थिति ओपन हो जाएगी, जिसे आप आसानी से देख सकते हैं।
राशन कार्ड ई – केवाईसी आवश्यकता क्यों पड़ती है?
भारत के बहुत से नागरिक ऐसे हैं जिनको अक्सर यह जानकारी नहीं होती कि राशन कार्ड e-KYC आवश्यकता क्यों होती है। आपको बताते चलते हैं कि जो भी नागरिक राशन कार्ड धारक हैं, उनके लिए राशन कार्ड ई-केवाईसी कराना एक अच्छा कदम है। इससे वे अपने लिए और सरकार के हित में मदद करने का योगदान प्रदान करते हैं। इस योगदान से पारदर्शिता उत्पन्न होती है और इस राशन कार्ड e-KYC प्रक्रिया को करने से पात्र व्यक्तियों को ही राशन की आपूर्ति सुनिश्चित होती है। आजकल इस फर्जीवाड़े के दौर में गलत लाभार्थियों को राशन वितरण में रोकना अनिवार्य है। इस प्रक्रिया के माध्यम से गलत लाभार्थियों को राशन न मिलने में मदद मिलती है और इस प्रक्रिया द्वारा जितने भी सरकारी रिकॉर्ड्स हैं, उनकी सभी जानकारी को डिजिटल स्वरूप में संग्रहित किया जाता है, जिससे रिकॉर्ड्स सटीक और सुरक्षित रहते हैं।
Also Read:- Mbocww Scholarship || Mahadbt Farmer || KLR Login Service 137
Ration Card e-KYC Status Check 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर लाभार्थी राशन कार्ड ई-केवाईसी करवाना चाहता है, तो उसके पास कुछ आवश्यक दस्तावेजों का होना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों के माध्यम से ही आप अपनी Ration Card e-KYC प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं। इन दस्तावेजों की श्रृंखला इस प्रकार है:
- मुखिया का आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- पैन कार्ड
- मोबाइल नंबर (जो आधार कार्ड से लिंक हो)
- ईमेल आईडी (वैकल्पिक)
- पहचान प्रमाण पत्र (जैसे वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी
Also Read:- Smartphone Yojana || Mukhyamantri Yuva Swavalamban Yojana
राशन कार्ड ई – केवाईसी के लाभ: Ration Card e-KYC Benefits
- इस प्रक्रिया के माध्यम से फर्जी राशन कार्ड धारकों के राशन कार्ड को निरस्त किया जा सकता है।
- राशन कार्ड धारक घर बैठे ही ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल ऐप के द्वारा ई-केवाईसी की स्थिति को चेक कर सकते हैं।
- ई-केवाईसी के सभी लाभार्थियों का डेटा डिजिटल रूप से सुरक्षित रहता है।
- इस योजना से ऑनलाइन या ऑफलाइन ई-केवाईसी प्रक्रिया सरल और त्वरित हुई है।
Ration Card e-KYC करने की प्रक्रिया
Ration card e-KYC की प्रक्रिया को आप दो प्रकार से पूर्ण कर सकते हैं, ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से। इस प्रक्रिया को करने की विधि हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताएंगे।
1) (Ration Card e-KYC Online Process) राशन कार्ड ई-केवाईसी ऑनलाइन प्रक्रिया
मेरा राशन 2.0 ऐप के माध्यम से ई-केवाईसी प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन के ‘गूगल प्ले स्टोर ऐप’ में जाना है।
- इस Google Play Store के ऐप को ओपन करके वहां से “मेरा राशन 2.0” ऐप डाउनलोड करना है।

- जब “मेरा राशन 2.0” ऐप डाउनलोड हो जाए, तो इस ऐप में जाकर इसे ओपन कर लेना है।
- इस ऐप के ओपन होने के बाद वहां पर आपसे मोबाइल नंबर माँगा जाएगा।
- अब इस “मेरा राशन 2.0” ऐप में अपने मोबाइल नंबर को दर्ज करना है और कैप्चा कोड को दर्ज करना है।
- कैप्चा कोड को दर्ज करने के बाद, आपके मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से एक OTP आएगा।
- इस OTP को आपको इस ऐप में उस विकल्प में दर्ज करना है, जहाँ यह OTP माँगा गया है।
- फिर आपको “Manage Family Details” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इस विकल्प पर आपसे राशन कार्ड e-KYC पूर्ण करने के लिए आवश्यक जानकारी माँगी जाएगी, आपको यहाँ पर सारी जानकारी दर्ज करनी है।
- इस प्रक्रिया को करने के बाद अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
नेशनल फूड सिक्योरिटी पोर्टल के माध्यम से ई-केवाईसी प्रक्रिया (NFSP):
- इस प्रक्रिया में e-KYC करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट nfsa.gov.in के लिंक पर जाना है।
- फिर राशन कार्ड ई-केवाईसी विकल्प का चयन करें।
- इस विकल्प में आपको आधार कार्ड और राशन कार्ड की जानकारी दर्ज करनी है।
- जानकारी दर्ज करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
- आपको इस OTP को वेरिफिकेशन के लिए दर्ज करना है।
- OTP दर्ज करने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार आपके ई-केवाईसी ऑनलाइन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाती है।
2) (Ration Card e-KYC Offline Process) राशन कार्ड ई-केवाईसी ऑफलाइन प्रक्रिया
- इस ऑफलाइन प्रक्रिया में राशन कार्ड धारक को अपने नजदीकी शॉप (PDS दुकान) पर जाना है:
- वहां पर अपने आवश्यक दस्तावेज, जैसे आधार कार्ड और राशन कार्ड को प्रस्तुत करना है।
- वहां पर आपसे बायोमेट्रिक विधि के माध्यम से अंगूठे के निशान को दर्ज करना है।
- यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको रसीद प्रदान कर दी जाएगी, जिससे यह पूर्ण हो जाता है कि आपकी ऑफलाइन ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
Also Read:- Chiranjeevi Yojana || Har Ghar Bijli Yojana || Ladli behna yojana
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न :
प्रश्न 1. राशन कार्ड E-KYC योजना क्या है?
उत्तर: राशन कार्ड E-KYC योजना एक ऑनलाइन प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से राशन कार्ड धारकों के आधार कार्ड को राशन कार्ड से जोड़ा जाता है। राशन कार्ड E-KYC का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा कवरेज से अवांछित लाभार्थियों (जैसे मृत और फर्जीवाड़े) को हटाना था। हालांकि, यह सबसे वास्तविक राशन कार्ड धारकों, विशेष रूप से प्रवासी श्रमिकों, के लिए एक वास्तविक समस्या बन गई है। E-KYC एक ऐसा माध्यम है, जिसके द्वारा कार्ड धारक अपनी जानकारी को अपडेट करते हैं। इस विधि के द्वारा परिवार में सदस्यों की संख्या बढ़ी या घटी, इसका ब्यौरा भी अपडेट हो जाता है, जिससे सरकार द्वारा दिया जाने वाला लाभ परिवार के सदस्यों को प्राप्त होता है।
प्रश्न 2. राशन कार्ड ई-केवाईसी के लिए कौन-कौन से आवश्यक दस्तावेजों का होना जरूरी है?
उत्तर: राशन कार्ड ई-केवाईसी के लिए इन दस्तावेजों का होना जरूरी है:
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- पैन कार्ड
- मोबाइल नंबर जो आधार कार्ड से लिंक हो
- पहचान प्रमाण पत्र
- ईमेल आईडी (वैकल्पिक)
- मूल निवास प्रमाण पत्र
प्रश्न 3. राशन कार्ड ई-केवाईसी की आवेदन प्रक्रिया क्या है?
उत्तर: राशन कार्ड ई-केवाईसी की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से की जा सकती है।
प्रश्न 4. Ration card e-KYC Status Check करने की आधिकारिक वेबसाइट का नाम क्या है?
उत्तर: राशन कार्ड ई-केवाईसी के स्टेटस को चेक करने वाली वेबसाइट का नाम nfsa.gov.in है। आप इस प्रक्रिया को “मेरा राशन 2.0” ऐप के द्वारा भी चेक कर सकते हैं।
प्रश्न 5. राशन कार्ड ई-केवाईसी की आवेदन प्रक्रिया के क्या लाभ हैं?
उत्तर: राशन कार्ड ई-केवाईसी प्रक्रिया से लाभार्थियों का डेटा संग्रह करके उसे डिजिटल रूप में सुरक्षित रखा जाता है। इस प्रक्रिया से अब कार्ड धारक घर बैठे ही ऑनलाइन या मोबाइल ऐप के माध्यम से ई-केवाईसी की स्थिति को चेक कर सकते हैं, अब उन्हें किसी विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे आदि।