e-Shram Card Apply Online 2025: पात्रता, लाभ, विशेषताएं और ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

(e-Shram Card Apply Online 2025) ई श्रम कार्ड आवेदन कैसे करें?, लाभ, पात्रता एवं श्रम कार्य की विशेषताएं हैं, इन सभी जानकारियों के लिए लेख को पूरा पढ़ें।
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार ने 2021 में असंगठित क्षेत्र के मज़दूरों को लाभ पहुंचाने के लिए एक डेटाबेस श्रम पोर्टल (e-Shram Portal) शुरू किया था। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला कोई भी मज़दूर श्रम कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकता है। आइए, आपको इस कार्ड से मिलने वाले लाभ, पात्रता एवं ऑनलाइन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया के बारे में सभी जानकारियां देने की कोशिश करते हैं। साथ ही, आप अपने कार्ड का ऑनलाइन स्टेटस भी जान सकते हैं। यह संगठित क्षेत्र के मज़दूरों, प्रवासी श्रमिकों, निर्माण श्रमिकों एवं प्लेटफ़ॉर्म श्रमिकों आदि के लिए पहला सरकारी डेटाबेस है।

e-Shram Card राष्ट्रीय डेटाबेस है, जो रोजगार मंत्रालय द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए 2021 में लॉन्च किया गया। यह पोर्टल असंगठित क्षेत्र के मज़दूरों, घरेलू कामगारों, प्रवासी कामगारों, निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों आदि को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। कोई भी व्यक्ति जो असंगठित क्षेत्र में काम करता है, वहीं श्रम कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकता है। ये मज़दूर श्रम कार्ड के माध्यम से सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।

e-Shram Card की सहायता से केंद्र एवं राज्यों के क्षेत्रों में काम कर रहे विभिन्न असंगठित मज़दूरों का डेटाबेस तैयार करना है। इसके अंतर्गत कोई भी घरेलू कामगार या असंगठित श्रमिक अपना पंजीकरण करा सकता है। ई-श्रम पोर्टल में 30 व्यापक व्यवसाय क्षेत्रों में काम कर रहे मज़दूरों और लगभग 400 प्रकार के व्यवसायों के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है।

ई श्रम कार्ड योजना (e-Shram Card Apply Online) OVERVIEW

योजना का नामई श्रम कार्ड योजना
संबंधित मंत्रालयश्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार
योजना की शुरुआतअगस्त 2021
लाभार्थीअसंगठित क्षेत्र के कामगार, मजदूर
पेंशन लाभ₹3000 प्रतिमाह
कुल व्यावसायिक क्षेत्र30
कुल रजिस्ट्रेशन29.23 से अधिक ( 15.12.2023 ) तक
बीमा लाभ₹2,00,000 का मृत्यु बीमा, ₹1,00,000 आंशिक विकलांगता
ऑफिसियल वेब्साइटhttps://eshram.gov.in/
हेल्प लाइन नंबर14434

Steps for e-Shram Card Apply Online

e-shram card online apply करने के लिए स्टेप्स फॉलो करें:

  1. ई-श्रम पोर्टल के सेल्फ रजिस्ट्रेशन पेज पर विजिट करें।
  2. आधार नंबर से लिंक किया हुआ मोबाइल नंबर दर्ज करें। अब कैप्चा कोड दर्ज करें और “Send OTP” पर क्लिक करें।
Steps for e-Shram Card Apply Online

3. आपके मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और “वेरीफाई” पर क्लिक करें।

Steps for e-Shram Card Apply Online

4. निवास पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल का नाम और सभी जरूरी डिटेल दर्ज करें।

5. कार्य का प्रकार एवं व्यवसाय चुनें।

6. अपने बैंक अकाउंट की डिटेल भरें।

7. अब मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें।

8. अब आपके सामने ई-श्रम कार्ड की कॉपी प्रदर्शित की जाएगी। आप अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ई श्रम कार्ड बनाने के लिए जरूरी दस्तावेज: Documents Required for e-Shram Card

e-shram card बनाने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ों की ज़रूरत पड़ती है:

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर,जो आधार कार्ड से लिंक हो।
  • बैंक अकाउंट नंबर।

ई श्रम कार्ड की विशेषताएँ: Features of e-Shram Card

कोई भी श्रमिक जो असंगठित क्षेत्र में काम करता है, ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकता है। इसके अंतर्गत असंगठित मज़दूरों को 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन, मृत्यु बीमा, कार्यक्षमता में कमी की स्थिति में आर्थिक सहायता जैसे लाभ मिल सकते हैं। इसके अंतर्गत आवेदनकर्ता को 12 अंकों का UAN नंबर मिलेगा, जो पूरे भारत में मान्य होगा।

बताते चलें कि ई-श्रम पोर्टल श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने असंगठित मज़दूरों का राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करने के लिए लॉन्च किया है। ई-श्रम कार्ड डेटाबेस को आधार कार्ड से जोड़ा गया है। यह अपनी तरह का पहला राष्ट्रीय डेटाबेस है।

ई श्रम कार्ड के लाभ कार्ड के लाभ: Benefits of e-Shram Card

e-shram card के लाभ निम्नलिखित हैं: 

  • e-Shram Card के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के कामगारों को 60 वर्ष की उम्र के बाद प्रति माह ₹3000 पेंशन देने का प्रावधान है।
  • श्रमिकों के आश्रित को विकलांगता होने की स्थिति में ₹1,00,000 की आर्थिक सहायता का प्रावधान है, एवं मृत्यु होने पर ₹2,00,000 की बीमा राशि देने का प्रावधान है।
  • ई-श्रम कार्ड वाले किसी भी श्रमिक की दुर्घटना में मृत्यु होने पर लाभार्थी के जीवनसाथी को लाभ प्रदान किए जाएंगे।

ई श्रम कार्ड निशुल्क पंजीकरण, e-Shram Card Free Registration

ई-श्रम कार्ड एक कल्याणकारी योजना है, जो भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए बनाई गई है। इस श्रम कार्ड के द्वारा असंगठित क्षेत्र के मज़दूरों, जैसे स्ट्रीट वेंडर, रिक्शा चालक, निर्माण कार्य में लगे मज़दूर, घरेलू कामगार एवं अन्य मज़दूरों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलता है।

ई-श्रम कार्ड का पंजीकरण निशुल्क है। यह कार्ड CSC (Common Service Center) केंद्रों पर जाकर या श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बनाया जा सकता है।

Explore More:
Free Mobile YojanaHar Ghar Bijli Yojna
Mukhyamantri Yuva Swavalamban YojanaPM Vishwakarma Yojana

ई श्रम कार्ड के बारे में पूछे जाने वाले सामान्य प्रश्न

1. ई-श्रम कार्ड लाभ के लिए कौन-कौन पात्र है?

असंगठित क्षेत्र का कोई भी मज़दूर/कामगार जिसकी आयु 16-59 वर्ष के बीच हो और जो आवश्यक पात्रताएं पूरी करता हो, वह श्रम कार्ड बनवा सकता है।

2. कौन लोग ई-श्रम कार्ड नहीं बनवा सकते? 

  • किसी भी ऑर्गेनाइजेशन से जुड़े हुए या संगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोग।
  • ईपीएफओ (EPFO) में खाता धारक।
  • इनकम टैक्स जमा करने वाले लोग (Income Tax Payers)।

3. ई-श्रम कार्ड से ₹1000 कैसे प्राप्त करें?

ई-श्रम कार्ड पोर्टल पर नई पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद आपको श्रम कार्ड जारी किया जाएगा और ₹1000 की सहायता राशि सीधे आपके बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी।

4. श्रम कार्ड कितने दिन में बन जाता है?

ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए आपको CSC सेंटर जाना होगा। आवश्यक दस्तावेज स्कैन कराने के बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आवेदन के 45 दिन बाद श्रम कार्ड आपके पते पर पहुंच जाएगा।

5. श्रम कार्ड से ₹50,000 का लोन कैसे लें?

₹50,000 का लोन लेने के लिए आपको सरकार की वेबसाइट (pmsvanidhi.mohua.gov.in) पर जाकर लोन का आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया के लिए:

  • अपना मोबाइल नंबर और आधार नंबर दर्ज करें
  • ₹50,000 लोन का विकल्प चुनें
  • आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण करें

Related blog posts