Bihar Vridha Pension Yojana 2025 एक महत्वपूर्ण सामाजिक कल्याण योजना है, जो राज्य सरकार द्वारा वृद्धजनों को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गयी है । यह योजना वृद्धों को आर्थिक सहायता देती है और समाज में बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता और सम्मान को भी बढ़ावा देती है। बिहार वृद्धा पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से किया जा सकता है । ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोग आसानी से लाभ उठा सकते हैं। बिहार सरकार प्रतिमाह ₹400 से ₹500 तक की पेंशन दे रही है। आइए इस लेख में जानते हैं पूरी प्रक्रिया।
Bihar Vridha Pension Yojana 2025
बिहार सरकार अपने राज्य के बूढ़े नागरिकों की सहायता करने के उद्देश्य से Bihar Vridha Pension Yojana 2025 लेकर आई है । इस योजना को मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना भी कहा जाता है । यह योजना उन वृद्ध नागरिकों के लिए लाई गई है जिनकी आयु 60 वर्ष या अधिक हो चुकी है और वह वृद्धजन किसी अन्य पेंशन योजना में नमआंकित नहीं है। ऐसे वरीष्ठ नागरिको को सरकार प्रतिमाह ₹400 से ₹500 तक की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है जिससे बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में सहायता मिलेगी।
Bihar Vridha Pension Yojana 2025 का मुख्य उद्देश्य
बिहार वृद्धजन पेंशन योजना बिहार राज्य के बुजुर्गों को सम्मानजनक जीवन यापन करने के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। समाज में वरीष्ठ व्यक्तियों की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए,आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक कोशिश है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के बुजुर्गों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करके उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है।
Bihar Vridha Pension Yojana 2025 का विवरण
लेख का नाम | बिहार वृद्धा पेंशन योजना 2025 |
लेख का प्रकार | सरकारी योजना |
विभाग | समाज कल्याण विभाग |
प्रक्रिया | ऑनलाइन |
उद्देश्य | बिहार राज्य के वरीष्ठ नागरिको को आर्थिक सहयोग प्रदान करना। |
लाभार्थी | बिहार राज्य के 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वृद्धजन |
लाभ | प्रतिमाह ₹400 से ₹500 तक की पेंशन |
Bihar Vridha Pension Yojana 2025 की आवेदन प्रक्रिया:
बिहार राज्य सरकार द्वारा वृद्धा पेंशन योजना 2025 में आवेदन करने हेतु प्रक्रिया ऑनलाइन है। आप घर बैठे भी इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
सहमति फार्म का सत्यापन
- वृद्धा पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Aadhaar Consent Form डाउनलोड करना है।
- डाउनलोड किया हुआ फॉर्म भरकरअपने किसी नजदीकी बैंक शाखा में सत्यापन के लिए जाए।
- बैंक द्वारा सत्यापन के बाद इस फॉर्म को स्कैन करके सुरक्षित करें।
ऑनलाइन आवेदन:
- वृद्धा पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.sspmis.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Register for MVPY” पर क्लिक करें।

- यहाँ पर अपने जिला, अपने ब्लॉक का चयन करें।

- अपने वोटर आईडी कार्ड का नंबर और डिटेल दर्ज करें।
- अपना नाम, जन्मतिथि एवं आधार कार्ड का नंबर दर्ज करें।
- आवेदन फार्म पूरा भरकार सभी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- अपने द्वारा भरे गए फॉर्म का विवरण को जांच लें ,और आखिर में सबमिट का बटन दबाएँ।
Bihar Vridha Pension Yojana के लाभ
योजना में नामांकित सभी वृद्धजनों को इस योजना के अंतर्गत निम्नलिखित लाभ दिए जाते हैं:
आर्थिक सहायता:
- इस योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से लेकर 79 वर्षा के बीच की उम्र के वरीष्ठ नागरिको को ₹400 प्रतिमाह दिया जाता है।
- बिहार वृद्धा पेंशन योजना में 80 वर्षीय या उससे अधिक आयु के वृद्धजनों को ₹500 प्रति महा की सहायता दी जाती है।
राशि का सीधे बैंक खाते में स्थानांतरित:
- इस योजना के अंतर्गत पेंशन की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है।
- इस प्रकार पारदर्शिता बनी रहती है और राशि का दुरुपयोग होने की संभावना समाप्त हो जाती है।
वृद्धजनों को सशक्त बनाने का प्रयास:
- पेंशन से प्राप्त की जाने वाली राशि वृद्धजनों की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सहायता करती है, जिससे वे सामाजिक और आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बन सकें।
- लाभार्थियों को पेंशन उनकी मृत्यु होने तक प्रदान किया जाता है।
Bihar Vridha Pension Yojana 2025 के लिए पात्रता और मापदंड
Bihar Vridha Pension Yojana 2025 में आवेदन करने के लिए आपको कुछ पात्रताओं और शर्तें को पूरा करना अनिवार्य है:
पात्रता:
- बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए आवेदनकर्ता की आयु 60 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
- वृद्धावस्था पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए किसी भी जाति, धर्म का व्यक्ति पात्र हैं।
- बिहार का मूल निवासी धारक आवेदन करने के पात्र हैं।
- किसी भी सरकारी सेवा सेनिवृत्त व्यक्ति इस पेंशन योजना का पात्र नहीं हैं।
- वरीष्ठ नागरिक के पास बिहार राज्य का स्थायी निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- इस योजना के अंतर्गत लाभ लेने के लिए आवेदक का किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना में नामांकन नहीं होना चाहिए।
- लाभार्थी का बैंक खाता NPCI ( National Payment Corporation of India ) से लिंक होना अनिवार्य है।
Vridha Pension Yojana 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज:
वृद्धा पेंशन योजना 2025 के लिए आवेदन करने हेतु कुछ निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- आधार कार्ड: पहचान के रूप में और आयु के प्रमाण के रूप में।
- वोटर आईडी कार्ड: निवास का प्रमाण के रूप में।
- NPCI लिंक बैंक खाता: पेंशन की राशि प्राप्त करने हेतु।
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सहमति पत्र: बैंक खाता और आधार लिंकिंग की पुष्टि करने हेतु।
Bihar Vridha Pension Yojana के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां
- बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना 2025 बिहार राज्य के उन वृद्ध नागरिको के लिए है जिनकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है।
- बिहार अवस्था पेंशन योजना में आवेदन करने हेतु दी गई सभी जानकारियां सत्यापित होनी चाहिए।
- ध्यान रहे कि किसी भी गलती की वजह से आवेदन अस्वीकार भी किया जा सकता है।
निष्कर्ष;
Bihar Vridha Pension Yojana 2025 बिहार राज्य के वरीष्ठ नागरिको को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए एक प्रभावी कदम है।यह योजना बुजुर्गों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का भी हौसला देती है। यदि आप भी बिहार राज्य सरकार की इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आप ही घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए सरकार की आधिकारिक वेबसाइट, या किसी जनसेवा केंद्र पर जाकर संपर्क कर सकते हैं।
Read Also: Hectare to Bigha Converting | झारभूमि रजिस्टर 2 | Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana
बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना 2025 के बारे में पूछे जाने वाले सामान्य प्रश्न:
1. बिहार वृद्धा अवस्था पेंशन 2025 में कितनी राशि मिलेगी?
बिहार वृद्धावस्था योजना 2025 में 60 साल से 79 साल के वरीष्ठ नागरिको को 400 रुपए एवं उससे अधिक आयु के व्यक्तियों को ₹500 की पेंशन राशि दी जाती है।
2. बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना 2025 मेंआवेदन की प्रक्रिया क्या है?
बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना 2025 में आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन उपलब्ध हैं। योजना में आवेदन करने के इच्छुक व्यक्ति घर बैठे कर सकते हैं।
3. बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना 2025 में भुगतान की स्थिति क्या है?
बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना 2025 में पेंशन भुगतान की राशि लाभार्थी के खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधे हस्तांतरित की जाती है।
4. बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना 2025 में कौन-कौन पात्र है?
- बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना 2025 में बिहार राज्य वृद्ध नागरिक जिनकी आयु 60 साल या उससे अधिक है, इस योजना में पात्र हैं।
- इस पेंशन योजना के अंतर्गत लाभार्थी बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
- बिहार राज्य के वह वृद्धजन जो किसी अन्य पेंशन योजना में नामांकित नहीं है।
- किसी भी सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त व्यक्ति योजना का पात्र नहीं हैं।