आजकल के डिजिटल युग में हमारे आसपास सभी कुछ डिजिटल होता जा रहा है। भारत देश के अलग-अलग राज्यों ने अपने राज्य के अंतर्गत आने वाली भूमि का रिकॉर्ड एक्सेस करने और रिकॉर्ड मैनेज करने के लिए अलग अलग पोर्टल की शुरुआत की है। इसी क्रम में झारखंड राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया झारभूमि रजिस्टर -2 एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। आजकल भूमि को एक्सेस करने की प्रक्रिया में यह झारभूमि रजिस्टर 2 प्रॉपर्टी के मालिकों और खरीदारों की प्रक्रिया को आसान कर देता है। इस आर्टिकल के माध्यम से आप लोग झारभूमि रजिस्टर 2 की जटिलताओं झारभूमि विशेषताएं इसके लाभ इत्यादि के बारे में जानेंगे।
झारभूमि रजिस्टर 2 क्या है?
झारभूमि रजिस्टर 2 भूमि ऑनलाइन पोर्टल का हिस्सा है। इस झारभूमि रजिस्टर 2 के माध्यम से झारखंड में भूमि रिकॉर्ड के बारे में आप विस्तृत जानकारी ले सकते हैं। इस झारभूमि रजिस्टर 2 भूमि के मालिकों और खरीदारों और फाइनैंशल संस्थानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण टूल का काम करता है क्योंकि यह रजिस्टर 2 पोर्टल पर सत्यापित डेटा उपलब्ध कराता है जिसकी वजह से भूमि के लेन-देन में पारदर्शिता आती है।
झारभूमि रजिस्टर 2 की मुख्य विशेषताएं:
झारभूमि रजिस्टर 2 की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं:
- भूमि स्वामित्व का विवरण: भूमि रजिस्टर-2 भूमि के मालिकों के बारे में विस्तृत विवरण दिखाता है जिसमें भूमिका वर्तमान स्वामी और पिछले स्वामियों के नाम दर्ज है। यह पोर्टल भूमि के स्वामित्व की स्तिथि स्पष्ट करता है ।
- भूमि की सीमा एवं क्षेत्र: यह रजिस्टर-2 भूमि के सटीक माप और भूमि की सीमाएं बताता है जो कि भूमि की वैल्यू और वैधता निर्धारित करने में संभावित खरीदारों और फाइनैंस कंपनियों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
- भूमि उपयोग की जानकारी: झारखंड के माध्यम से भूमि की निर्धारित उपयोग के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करता है जैसे भूमि आवासीय हैं या कृषि भूमि है कमर्शियल है या इंडस्ट्रियल भूमि है जिससे खरीदारों को यह सुनिश्चित करने में सहायता मिलती है कि वह अमुक भूमि को अपने किस प्रकार से उपयोग में ला सकते हैं।
झारभूमि रजिस्टर 2 के लाभ
झारभूमि रजिस्टर 2 के लाभ निम्नलिखित हैं:
विस्तृत पारदर्शिता:
झारभूमि रजिस्टर -2 रिकॉर्ड को सुलभता एवं स्पष्टता से दर्शाता है जिससे भूमि के लेन-देन में पारदर्शिता बढ़ती है। भूमि खरीदार भूमि खरीदने से पहले भूमि का विवरण प्रमाणिकता को सत्यापित कर पाएंगे और भूमि किसी भी प्रकार की विवाद या धोखाधड़ी में लिप्त होने के जोखिम को कम कर सकते हैं।
सरलीकृत भूमि लेनदेन:
झारभूमि रजिस्टर -2 में भूमि से जुड़ी हुई सभी जरूरी जानकारी एक ही जगह पर मिल जाती है जिससे भूमि खरीदने, बेचने और लीज पर लेने की प्रक्रिया आसान हो जाती है, जिससे दोनों पक्षों को समय और प्रयास की बचत होती है और जोखिम कम होता है।
कानूनी आश्वासन:
भूमि रजिस्टर -2 खरीदारों को सत्यापित जानकारी उपलब्ध कराता है फाइनैंस कंपनियों और खरीदारों को कानूनी आश्वासन देता है और यह भी सुनिश्चित कराता है कि भूमि का लेन-देन कार्य कानूनी प्रक्रिया के भीतर किए गए हैं।
झारभूमि रजिस्टर 2 के लिए आवश्यक दस्तावेज
झारभूमि रजिस्टर 2 को एक्स के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्नलिखित हैं:
- पहचान पत्र: आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी, पैन कार्ड इत्यादि
- भूमि स्वामित्व का प्रमाण: लैंड डीड या सेल डीड या उत्तराधिकार दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- म्यूटेशन एप्लीकेशन फॉर्म; पोर्टल से डाउनलोड किया गया फॉर्म भरें
झारभूमि रजिस्टर्ड 2 को एक्सेस कैसे करें?
नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके झारभूमि रजिस्टर 2 के माध्यम से जानकारी हासिल करना बेहद आसान है।
- झारभूमि पोर्टल पर जाएं- झारभूमि रजिस्टर 2 पोर्टल पर जाने के लिए सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- रजिस्टर-2 चुनें– वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्टर 2 को चुनना है।
- भूमि का विवरण भरें – अपना जिला ब्लॉक और भूमि स्वामी का नाम इत्यादि विवरण भरें।
- रिकॉर्ड देखें – एक्सेस करें और अपनी भूमि का अधिक विस्तृत रिकॉर्ड देख सकेंगे।
अपना खाता देखें:
- अपना खाता देखने के लिए अधिकृत पोर्टल पर जाकर “अपना खाता देखें” सर्विस को चुनना है।
- अपना खाता का पेज खुलने के बाद इसमें अपना जिला,आंचल, हल्का और जमीन की किस्म और मोज़ा चुनें।
- खाता खोजने के लिए आपके सामने चार विकल्प दिए जाएंगे। उसमें से अपना विकल्प चुनकर दर्ज करें।
- दिखाई दिया जाने वाला कैप्चा दर्ज करें और खाता खोजें।
- अब रैयतधारी के नाम और अभिलेख की सूची दिखाई देगी। इसमें से अपने अभिलेख के सामने क्लिक करें।
- अब आपके सामने अपना खाता अधिकार अभिलेख की नकल दिखाई देगी। इसमें आपको अपनी जमीन और रैयत की जानकारी मिलेगी।
रजिस्टर 2 देखे:
- झारभूमि रजिस्टर-2 को देखने के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “रजिस्टर -2 देखे” सर्विस को चुनें।
- पंजी -2 पर होमपेज पर अपना जिला अपना आंचल हल्का और मोजा चुनें।
- खोजने के लिए छह विकल्प दिए जाएंगे, जिसमें से अपना विकल्प चुनकर, कैप्चा भरें और सर्च का बटन दबाएँ।
- अब रैयत का नाम और पंजी -2 की सूची दिखाई देगी।इनमें से अपनी पंजी-2 खोज कर और अपनी पंजी के सामनेदिए गए विकल्प को दबाएँ।
- अम्मी पंजी-2 की नकल दिखाई देगी,अब इसमें से आपको अपनी जमीन रैयत और म्यूटेशन केसेस की जानकारी मिल सकेगी।
खाता एवं रजिस्टर 2 देखें:
- खाता एवं रजिस्टर-2 देखने के लिए राज्य सरकार के अधिकारिक पोर्टल पर जाएं और खाता एवं रजिस्टर-2 देखने का विकल्प चुनें।
- खाता और रजिस्टर-2 पेज पर अपने जिले का नाम, आँचल, हल्का मोजा का नाम खोंजे।
- खोजने के लिए आपके सामने दो विकल्प दिए जाएंगे।अपना विकल्प चुनकर कैप्चा दर्ज करें और सर्च का बटन दबाएँ।
- अब आपके सामने खाता संख्या एवं खसरा संख्या के अनुसार रजिस्टर-2 की नकल दिखाई देगी। इसमें आपको अपनी जमीन और रैयत की जानकारी मिलेगी ।
पंजी 2 खसरावार विवरण:
- पंजी 2 खसरावार विवरण देखने हेतु राज्य सरकार की आधिकारिक पोर्टल पर जाएं और :पंजी 2 खसरा कर विवरण” का विकल्प चुनें।
- पंजी 2 खसरावार विवरण पेज पर अपने ज़िले का नाम, आंचल, हल्का और मोजा को चुनें।
- इसके बाद अपना खाता नंबर,खसरा संख्या और कैप्चा कोड भरें और रजिस्टर -2 पर क्लिक करें।
- अब आखिर में खाता संख्या एवं खसरा संख्या के अनुसार रजिस्टर – 2 में दर्ज आपकी जमीन की सभी जानकारी की नकल सामने दिखाई देगी। इसमें आपकी जमीन और रैयत की जानकारी भी मिलेगी।
खसरा का संपूर्ण विवरण देखें:
- खसरा का संपूर्ण विवरण देखने के लिए राज्य सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर “खसरे का संपूर्ण विवरण देखें” विकल्प का चुनाव करें।
- खसरे के विवरण के होम पेज पर आपको आंचल, हल्का और मोजा का चुनाव करना है।
- चुनाव करने के लिए आपको छह विकल्प दिए जाएंगे।तो अपने विकल्प का चुनाव करके एक कैप्चा दर्ज करें और सर्च बटन दबाएँ।
- अब आपके सामने रैयत का नाम और खसरा की पूरी सूची आ जाएगी इसमें से अपने नाम के सामने “देखें” पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने खस्ता की पूरी जानकारी आ जाएगी। इसमें आपको खतियान, रजिस्टर -2, दाखिल खारिज, लगान, न्यायालय के अधीन कोई मामला,रजिस्ट्री इत्यादि की जानकारी देखने को मिलेगा।
झारभूमि रजिस्टर की ऑनलाइन वेबसाइट:
https://jharbhoomi.jharkhand.gov.in
Read Also:
Madhu Babu Pension Yojana | भू नक्शा राजस्थान |
Aikyashree Scholarship | Krishak Bandhu Scheme Registration Process |
Ayushman Card Online Apply | Bhulekh Jharkhand |
झारभूमि रजिस्टर 2 के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्न।:
1. क्या झारभूमि रजिस्टर -2 के माध्यम से अपनी भूमि की जानकारी ऑनलाइन ली जा सकती है?
जी हाँ, झारभूमि रजिस्टर -2 के माध्यम से अपनी भूमि की जानकारी जैसे कि जिला गांव, खाता नंबर जैसी विशिष्ट विवरण का उपयोग करके ऑनलाइन सरकारी वेबसाइट https://jharbhoomi.jharkhand.gov.in/ पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
2. झारभूमि रजिस्टर -2 के क्या-क्या लाभ हैं?
झारभूमि रजिस्टर -2 में विस्तृत पारदर्शिता, और भूमि का सरल भूमि ट्रांज़ेक्शन,और लोन लेने के लिए खरीदारों और फाइनेंस कंपनियों के लिए कानूनी आश्वासन है।
3. झारभूमि रजिस्टर 2 को एक्सेस करने के लिए क्या-क्या दस्तावेज़ की जरूरत है?
झारभूमि रजिस्टर -2 को एक्सेस करने के लिए पहचान पत्र, भूमि के स्वामित्व का प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और आवेदन फॉर्म की जरूरत है।
4. होम लोन में झारभूमि रजिस्टर-2 की क्या भूमिका है?
लोन की बात आती है तो भूमि के रिकॉर्ड का सही होना बहुत ज़रूरी है।जिसमें झारभूमि रजिस्टर-2 यह सुनिश्चित करता है कि उधारकर्ता के पास सत्यापित भूमि की जानकारी का एक्सेस हो। जिससे भूमि का मूल्यांकन करने में आसानी हो। झारभूमि रजिस्टर-2 में उधारकर्ताओं को सत्यापित भूमि रिकॉर्ड की जानकारी मिलती है।
5. झारभूमि रजिस्टर-2 की प्रमुख विशेषताएं क्या है?
- झारभूमि रजिस्टर-2 में भूमि के स्वामित्व का पूरा विवरण है।
- भूमि के क्षेत्र और सीमाओं का विवरण है।
- भूमि की उपयोगिता की जानकारी है।कृषि हैं या व्यावसायिक है,आवासीय भूमि है या इंडस्ट्रीयल है
- भूमि के बारे में एनकंब्रेंस का स्टेटस मिलता है।