Meri Fasal Mera Byora Yojana 2024: पोर्टल खुल गया है, यहाँ से करें मेरी फसल मेरा ब्यौरा पंजीकरण

Meri Fasal Mera Byora Yojana 2024: हरियाणा अपने ऐतिहासिक महत्व और जीवंत सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध होने के साथ ही साथ अपनी कृषि समृद्धि के लिए भी प्रसिद्ध है। हरियाणा भारत का मुख्यतः कृषि प्रधान राज्य है, जिसके लगभग 70% निवासी कृषि में लगे हुए हैं और इसी वजह से हरियाणा सरकार ने मेरी फसल, मेरा ब्यौरा योजना की शुरुआत की है। यह एक ऐसी योजना है, जिसके जरिए हरियाणा सरकार किसानों को कृषि संबंधित जानकारियाँ समय पर उपलब्ध कराने के साथ ही साथ उन्हें खाद्य ,बीज ,ऋण व कृषि उपकरणों की सब्सिडी समय पर उपलब्ध कराती है|  

इस योजना के तहत किसानों को अपनी फसलों का ब्यौरा सरकार को देना होता है और फसल की बुआई के बाद पोर्टल खोल दिया जाता है। सभी किसानों को अपनी फसल का पंजीकरण करवाना जरूरी होता है तभी जाकर वह न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फसल बेच पाते हैं। अगर कोई किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल (Meri Fasal Mera Byora Portal) पर पंजीकरण नहीं करवाता तो वह अपनी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर नहीं बेच सकता है। 

01 जून 2024 से खरीफ 2024 के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। ऐसे में अगर आपको भी इसका लाभ लेना है तो इस पोर्टल पर पंजीकरण करके ले सकते हैं। हमने अपने इस ब्लॉग में आगे मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण कैसे करें के बारे में बताने के साथ ही साथ इसके लिए जरूरी दस्तावेज और पात्रता शर्तों के बारे में भी बताया है। 

Table of Contents

मेरी फसल मेरा ब्यौरा 2024 की जानकारी – Meri Fasal Mera Byora Yojana 2024 Information

मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना 2024 क्या है? – What is Meri Fasal Mera Byora Yojana 2024? 

मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना हरियाणा सरकार द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई एक ऐसी योजना है, जिसके तहत किसानों को एक ही जगह पर कई सरकारी सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो जाता है। हरियाणा के किसानों को इस योजना के तहत किसानों का पंजीकरण, फ़सल का पंजीकरण कराने के साथ ही साथ खेत का ब्यौरा, फ़सल का ब्यौरा, कृषि से जुड़ी जानकारी, खाद, बीज, ऋण, और कृषि उपकरणों की सब्सिडी प्राप्त होती है। 

इसके अलावा फ़सल की बुआई-कटाई का समय और मंडी से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त होती है। इस योजना की सबसे ख़ास बात यह है कि इसके जरिए किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी मदद मिलती है। ऐसे में अगर आपको भी मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना 2024 का फायदा उठाना है तो आप अपने निकटतम अटल सेवा केंद्र या CSC केंद्र पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। अगर आप स्वयं से पंजीकरण करना चाहते हैं तो वह भी संभव है। 

यह भी देखे: अपने खेत का नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें? | जमीन का पट्टा क्या होता है?

मेरी फसल मेरा ब्योरा योजना 2024 का उद्देश्य – Objective of Meri Fasal Mera Byora Yojana 2024

हरियाणा सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना की शुरुआत अपने राज्य के तमाम किसानों को कई सरकारी सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए की है। इस योजना को शुरू करने के पीछे हरियाणा सरकार का उद्देश्य अपने राज्य के किसानों को बारिश या ओलावृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाले फसल नुकसान के लिए सहायता प्रदान करना है। इस योजना की शुरुआत किसानों को कृषि संबंधी जानकारी समय पर उपलब्ध कराने के लिए की गई है। हरियाणा सरकार की इस योजना का उद्देश्य किसानों को समय पर खाद्य, बीज, ऋण और कृषि उपकरणों पर सब्सिडी प्रदान करना है।

सरल शब्दों में कहा जाए तो इस योजना को शुरू करने के पीछे हरियाणा सरकार का उद्देश्य अपने राज्य के किसानों को सरकारी सेवाओं का लाभ प्रदान करना है। ताकि वह बिना किसी परेशानी सुचारु रूप से खेती कर सकें। 

मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना 2024 के लाभ – Benefits of Meri Fasal Mera Byora Yojana 2024 

  • हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किए गए मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना 2024 पोर्टल के कई सारे लाभ हैं। इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसके जरिए किसानों को कृषि संबंधित जानकारियां बेहद ही आसानी से मिल जा रही हैं। 
  • मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के तहत पंजीकृत किसानों को खाद्य ,बीज ,ऋण व कृषि उपकरणों की सब्सिडी समय पर प्रदान की जाती है। 
  • इस योजना के माध्यम से, सरकार प्रत्येक किसान की जरूरतों के आधार पर बीज, उर्वरक, सिंचाई सुविधाएं और तकनीकी मार्गदर्शन सहित अनुरूप सहायता प्रदान करती है, जिससे संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित होता है।
  • इस योजना से कृषि क्षेत्र का विकास हो रहा है। साथ ही खुशहाली को बढ़ावा मिल रहा है। 
  • इस योजना के जरिए एकत्र किया गया डेटा सरकार को संसाधनों को कुशलतापूर्वक आवंटित करने में मदद करता है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि किसानों को पर्याप्त समर्थन और सुविधाएं मिलें। 

यह भी देखे: पोर्टल पर लॉग इन / रजिस्ट्रेशन कैसे करें? | State Bhulekh: सभी राज्यों का भूलेख कैसे चेक करें

मेरी फसल मेरा ब्यौरा 2024 के लिए पात्रता – Eligibility for Meri Fasal Mera Byora 2024

मेरी फसल मेरा ब्यौरा 2024 के लिए सरकार द्वारा कुछ पात्रता शर्तें निर्धारित की गई हैं और केवल वही लोग इसका लाभ उठा सकते हैं जो उन्हें पूरा करेंगे।

  • इसका लाभ केवल हरियाणा के मूल किसान ही उठा सकते हैं।
  • इसके लिए किसान की जमीन हरियाणा के क्षेत्र के अंतर्गत आनी चाहिए। 
  • इसका लाभ लेने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत होना आवश्यक है।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची – List of documents required for Meri Fasal Mera Byora Yojana 2024

अगर आप भी मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना 2024 का लाभ लेना चाहते हैं तो नीचे दिए गए दस्तावेजों की मदद से पंजीकरण करके ले सकते हैं। मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना 2024 पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए आपको इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। 

  • परिवार पहचान पत्र – मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना 2024 के लिए आपको परिवार पहचान पत्र की आवश्यकता होगी, जोकि आठ अंकों की परिवार-आईडी है। यह हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा के सभी परिवारों का प्रामाणिक, सत्यापित और विश्वसनीय डेटा तैयार करने के लिए बनाई गई है। 
  • आधार कार्ड – इसके लिए आपको आधार कार्ड की भी जरूरत पड़ेगी, जोकि 12 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या है। 
  • बैंक खाता पासबुक – इस योजना के तहत सरकार द्वारा दिए जाने वाले किसी भी लाभ के लिए आपको अपने बैंक खाता पासबुक की भी जरूरत पड़ेगी, जिसमें आपका नाम, खाता संख्या और बैंक का नाम लिखा होता है।
  • मोबाइल नंबर – आपको संचार और सत्यापन उद्देश्यों के लिए एक चालू मोबाइल नंबर की भी आवश्यकता होगी।
  • भूमि अतिक्रमण – मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना 2024 के लिए आपको भूमि के स्वामित्व या पट्टे से संबंधित दस्तावेज की भी जरूरत पड़ेगी। ताकि भूमि पर उगाई जाने वाली फसलों को पंजीकृत करने के लिए आपकी पात्रता की पुष्टि की जा सके। 

यह भी देखे: भुलेख रियल टाइम खतौनी कैसे देखे 2024 | भूलेख गोरखपुर उत्तर प्रदेश ऑनलाइन देखें

मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? – How to register for Meri Fasal Mera Byora Yojana 2024? 

अगर आप भी मेरी फसल मेरा ब्योरा योजना 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन (Meri Fasal Mera Byora Registration 2024) करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके कर सकते हैं। 

  • मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जोकि https://fasal.haryana.gov.in/ है। 
https://fasal.haryana.gov.in/
  • वेबसाइट पर जाने के बाद होमपेज पर आपको Farmer Registration का विकल्प दिखाई देगा। 
 होमपेज पर आपको Farmer Registration का विकल्प दिखाई देगा
  • उसमें आपको Click Here के विकल्प पर क्लिक करना है, जिसके बाद आप रजिस्ट्रेशन पेज पर पहुंच जाएंगे। 
उसमें आपको Click Here के विकल्प पर क्लिक करना है, जिसके बाद आप रजिस्ट्रेशन पेज पर पहुंच जाएंगे। 
  • इस पेज पर आपको पंजीकरण करने के लिए परिवार पहचान संख्या या आधार संख्या में से किसी एक को चुनना होगा।
इस पेज पर आपको पंजीकरण करने के लिए परिवार पहचान संख्या या आधार संख्या में से किसी एक को चुनना होगा।
  • अगर आप परिवार पहचान संख्या चुनते हैं तो आपको अपना परिवार पहचान नंबर दर्ज करना होगा और सदस्य प्राप्त करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके अलावा अगर आप आधार कार्ड का चयन करते हैं तो आपको आधार नंबर दर्ज करने के बाद ओटीपी दर्ज करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा और इसके लिए आवेदन फॉर्म भरना होगा।
  • फॉर्म भरने के बाद और अन्य जानकारियों को दर्ज करने के बाद आप सबमिट के बटन पर क्लिक करके आवेदन को जमा कर सकते हैं।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना 2024 से संबंधित जरूरी जानकारी

मालूम हो कि अगर कोई किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करवाता तो वह अपनी फसल को MSP पर नहीं बेच सकता है। 01 जून 2024 से 2024 खरीफ की फसलों के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। ऐसे में जिन्होंने अभी तक पंजीकरण नहीं करवाया है वह याद से पंजीकरण करवा लें। इसके अलावा अगर उन्हें किसी चीज की जानकारी चाहिए तो वह इसके हेल्पलाइन नंबर 1800 180 2117 के जरिए ले सकते हैं। 

निष्कर्ष 

हमने अपने इस ब्लॉग के जरिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना 2024 क्या है? से लेकर इसके लिए आवेदन कैसे करें की सारी जानकारी दे दी है। ऐसे में आप आसानी से 2024 खरीफ की फसलों के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं, जिसकी शुरुआत 1 जून से कर दी गई है। इसके साथ ही अगर आपको किसी अन्य योजना के बारे में जानना है तो हमारी वेबसाइट के जरिए जान सकते हैं। 

Read Also: Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana | PM Awas Yojana Gramin List 2024 | Bhulekh Bhumi

मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना 2024 को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQs about Meri Fasal Mera Byora Yojana 2024

प्रश्न: मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना 2024 का हेल्पलाइन नंबर क्या है? 

उत्तर: मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना 2024 का हेल्पलाइन नंबर 1800 180 2117 है। 

प्रश्न: मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना 2024 के लिए कौन आवेदन कर सकता है? 

उत्तर: इसके लिए सिर्फ हरियाणा के किसान ही आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास कृषि भूमि है। 

प्रश्न: मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना 2024 के लिए जरूरी दस्तावेज क्या हैं? 

उत्तर: इसके लिए आपको परिवार पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, बैंक खाता पासबुक, आधार कार्ड और भूमि अतिक्रमण दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी। 

Read Also: Revamp Your Workshop with Ingco’s Must-Have Tools | Top 10 Best Smart Tv Brands in India

Related blog posts