गुजरात राज्य सरकार द्वारा लायी गई नमो सरस्वती योजना एक कल्याणकारी योजना है। यह योजना गुजरात राज्य में लड़कियों को विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है । इस योजना में कक्षा 11 वीं और 12 वीं की छात्राएं, जो मान्यता प्राप्तसरकारी स्कूल में दाखिला लेती है, उन छात्राओं को 25,000 रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी। Namo saraswati yojana 2025 की आवेदन प्रक्रिया,आवश्यक दस्तावेज, मापदंड एवं पात्रता, सभी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी आपको इस लेख में देने जा रहे हैं।
Namo Saraswati Yojana क्या है?
गुजरात राज्य सरकार की Namo Saraswati Yojana राज्य में बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लायी गई योजना है। इस योजना के माध्यम से छात्राओं को ₹25,000 की छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह छात्रवृत्ति केवल विज्ञान वर्ग की शिक्षा के अध्ययन करने वाली गरीब और मध्यम वर्ग की छात्राओं के लिए है, जिससे ये छात्राएं बिना किसी रुकावट के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक सहायता देकर छात्राओं को बिना परेशानी आगे की पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करना है। गुजरात राज्य की सभी जाति वर्ग की छात्राएं इस योजना में आवेदन कर सकती हैं ।
गुजरात सरकार की नमो सरस्वती योजना में दी जाने वाली छात्रवृत्ति की राशि सीधे छात्राओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी । सरकार की यह योजना छात्राओं को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपना करियर स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगी और विज्ञान के क्षेत्र में लड़कियों की भागीदारी को सुनिश्चित करेगी।
Namo Saraswati Yojana 2025 का विवरण
योजना का नाम | गुजरात नमो सरस्वती योजना |
उद्देश्य | लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना |
छात्रवृत्ति की राशि | Rs. 25,000 |
घोषणा | 2 फरवरी 2024 |
योजना का क्षेत्र | गुजरात |
विभाग | समाज कल्याण एवं बाल विकास |
वर्तमान स्थिति | सक्रिय |
लाभार्थी | कक्षा 11वीं और कक्षा 1 वीं में विज्ञान वर्ग की छात्राएं |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.diditalgujarat.gov.in/ |
Namo Saraswati Yojana आवेदन प्रक्रिया 2025
नमो सरस्वती योजना में आवेदन प्रक्रिया निम्नलिखित है:
- गुजरात राज्य सरकार की नमो सरस्वती योजना में आवेदन करने के लिए गुजरात राज्य की अधिकारिक वेबसाइट https://www.digitalgujarat.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर “नागरिक सेवाएं’ विकल्प का चयन करें।
- अब नए पेज पर नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर “नमो सरस्वती योजना 2024” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने स्क्रीन पर नमो सरस्वती योजना का आवेदन पत्र दिखाई देगा।
- आवेदन पत्र में पूछे गए सभी विवरण सावधानी पूर्वक भरें।
- मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- प्रक्रिया पूरी होने पर सबमिट का बटन दबाएँ।
Namo Saraswati Yojana का उद्देश्य
गुजरात राज्य सरकार का गुजरात नमो सरस्वती योजना का उद्देश्य महिला शिक्षा को प्रोत्साहित करना है, जिससे राज्य में सभी छात्राएं जिनकी सामाजिक या आर्थिक स्तिथि कमज़ोर है, वह उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त कर सकती हैं, और पैसों की कमी की वजह से अपनी शिक्षा को बीच में नहीं छोड़ेंगी। यह योजना राज्य की बालिकाओं को विज्ञान और प्रौद्योगिकी में कैरिअर बनाने का अवसर प्रदान करती है, जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
Namo Saraswati Yojana 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज
नमो सरस्वती योजना 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों की सूचि निम्नलिखित है:
- आधार कार्ड
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट
- विद्यालय परमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाणपत्र
- बैंक अकाउंट नंबर
- पांसपोर्ट साइज फोटो
Namo Saraswati Yojana के लिए पात्रता एवं मापदंड
गुजरात नमो सरस्वती योजना के लिए पात्रता एवं मापदंड निन्मलिखित हैं:
- योजना में आवेदन करने वाली छात्रा गुजरात राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
- यह योजना केवल 11वीं और 12वीं कक्षा मैं विज्ञान वर्ग की छात्राओं के लिए है।
- छात्रा की पारिवारिक आय ₹2,00,000 वार्षिक से कम होनी चाहिए।
- छात्रा किसी सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय या गैर सरकारी समृद्ध शैक्षणिक संस्थानके अंतर्गत नामांकित होनी चाहिए।
- बोर्ड परीक्षा में 50 % से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा जिसको विज्ञान में प्रवेश मिला है, वह योजना के अंदर आवेदन करने के लिए पात्र है।
- जिन छात्राओं को किसी और योजना में छात्रवृत्ति पहले से मिल रही है, वह छात्राएं भी इस योजना की पात्र है।
- इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली छात्रवृत्ति कुल ₹25,000 हैं, जो कक्षा 11वीं में पंजीकरण होते समय ₹10,000 एवं 12वीं कक्षा में पंजीकरण के समय ₹15,000 की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
- इस योजना में सरकार ने कुल बजट ₹250 करोड़ निर्धारित किया है।
गुजरात नमो सरस्वती योजना के लाभ एवं विशेषताएं:
- इस योजना के अंतर्गत 11वीं और कक्षा 12वीं की विज्ञान वर्ग की छात्राएं जो मध्यम और गरीब परिवार से आती है उनको छात्रवृत्ति दी जाएगी।
- गुजरात सरकार ने लड़कियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योजना की शुरुआत की है।
- गुजरात सरकार की यह योजना लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता करेगी।
- सरकार की ओर से विज्ञान विषयों का अध्ययन करने वाली की छात्राओं को ₹25,000 की छात्रवृत्ति मिलेंगी।
- इस योजना के अंतर्गत सरकार ने छात्राओं को वित्तीय सहायता देने के लिए कुल ₹250,00,00,000 का बजट आबंटन किया है।
- योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति की धनराशि छात्राओं के बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
- इस योजना के माध्यम से राज्य में लड़कियों की शिक्षा को विज्ञान स्ट्रीम में आगे ले जाने का मकसद है।
Read Also: Bihar Vridha Pension Yojana | Subhadra Yojana Online Apply | Hectare to Bigha Converting
गुजरात नमो सरस्वती योजना के बारे में पूछे जाने वाले सामान्य प्रश्न:
1. गुजरात नमो सरस्वती योजना क्या है?
गुजरात सरकार द्वारा बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए लायी गई एक कल्याणकारी योजना है। इस योजना के अंतर्गत विज्ञान वर्ग में पढ़ाई कर रही छात्राओं को ₹25,000 की छात्रवृत्ति देने का प्रावधान है।
2. गुजरात नमो सरस्वती योजना की पात्रता क्या है?
कक्षा 11वीं और कक्षा 12वीं की विज्ञान वर्ग में अध्ययन करने वाली जो किसी सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय में नामांकित है वह योजना की पात्र है। इसके अलावा गरीब एवं मध्यम वर्ग की छात्राएं चाहे किसी भी जाति से संबंधित रखती हो, इस योजना की पात्र है।
3. गुजरात नमो सरस्वती योजना के अंतर्गत छात्राओं को कितनी छात्रवृत्ति राशि दी जाती है?
गुजरात नमो सरस्वती योजना के अंतर्गत बालिकाओं को कुल ₹25,000 की छात्रवृत्ति दी जाती है,यह छात्रवृत्ति की धनराशि 11वीं कक्षा में 10,000 रुपये और 12वीं कक्षा में ₹15,000 दी जाएगी।
4. गुजरात नमो सरस्वती योजना के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया क्या है?
गुजरात नमो सरस्वती योजना के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है। इसके लिए गुजरात सरकार की वेबसाइट https://www.diditalgujarat.gov.in/ पर विजिट करें।
5. गुजरात नमो सरस्वती योजना कब शुरू हुई?
गुजरात नमो सरस्वती योजना की घोषणा फरवरी 2024 में की गई।